26 Apr 2024, 11:50:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बाबा के समर्थन में आए BJP सांसद कहा- घटना के लिए कोर्ट जिम्मेदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2017 8:44PM | Updated Date: Aug 25 2017 8:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का समर्थन करते हुए कहा है कि साधु-संन्यासियों के खिलाफ साजिश रची जा रही है। 

बाबा की सजा पर साक्षी महाराज ने कहा है कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन कोर्ट शिकायतकर्ताओं की बात सुन रही है, उन लाखों लोगों की बात नहीं सुन रही, जो राम रहीम को भगवान मानते हैं। 
 
साक्षी महाराज के मुताबिक बाबा पर यौन शोषण का आरोप भारतीय संस्कृति की छवि को धूमिल करने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा है कि, योजनाबद्ध तरीके से साधु-संन्यासी बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
 
साथ ही कोर्ट को इस मामले में गंभीरता बरतने की नसीहत देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि अगर ज्यादा बड़ी घटनाएं होती हैं, तो सिर्फ डेरा के लोग जिम्मेदार नहीं होंगे, कोर्ट भी इसका जिम्मेदार होगा। 
 
वहीं सुब्रमण्यन स्वामी ने भी इशारो-इशारों में बाबा का बचाव किया है। स्वामी ने ट्वीट किया, साधुओं के लिए नया खतरा: राजनेता और आश्रमों में रहने वाले स्वामीजी को जेल भेजकर आश्रम की संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। साधुओं को अपने उत्तराधिकारियों को आगे बढ़ाना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »