07 May 2024, 06:20:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

हाथ जोड़कर घुटनों पर बैठ गए राम रहीम, ये है कार्यवाही का पूरा ब्योरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2017 3:49PM | Updated Date: Aug 25 2017 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंचकुला। पंचकुला की सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ चल रहे यौन शोषण के केस में फैसला सुना दिया है। स्पेशल जज जगदीप सिंह ने फैसला सुनाते हुए राम रहीम को दोषी करार दिया। सजा का ऐलान 28 अगस्त को होगा।

पेशी को लिए गुरमीत राम रहीम सिंह पिछले दरवाजे से कोर्ट रूम में दाखिल हुए थे। उस वक्त कोर्ट में डेरा प्रमुख के वकील एसके गर्ग के अलावा हरियाणा के डीजीपी समेत कई पुलिस और सेना के अधिकारी मौजूद थे। गुरमीत राम रहीम कोर्ट के अंदर जज के सामने हाथ जोड़कर खड़े थे।

सीबीआई कोर्ट के जज जगदीप सिंह ने 2 बजकर 48 मिनट पर पढ़ना शुरू किया. इस बहुचर्चित मामले में 3 बजे फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि ये मामला संगीन है और इसके बाद उन्होंने गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दे दिया। जिसे सुनकर वहां खामोश खड़े गुरमीत राम रहीम की आंखों में आंसू आ गए। वो एक तरह से होश हवास खो बैठे। 7 से दस मिनट तक वे शांत खड़े रहे।

फैसला सुनाए जाने के ठीक बाद गुरमीत राम रहीम को पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। उसके बाद उन्हें अंबाला सेंट्रल जेल ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई। कुछ ही  मिनटों में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद चुपके से उन्हें कोर्ट परिसर से बाहर ले जाया गया। पहले उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें अंबाला लेकर जाया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »