07 May 2024, 01:18:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

सनी, राखी, ऋतिक, अनिल समेत ये हस्तियां हुई बाबा के साथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 7:34PM | Updated Date: Aug 24 2017 7:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5

मुंबई। यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर आने वाले सीबीआई कोर्ट के फैसले से पहले उनके समर्थकों में हलचल मची हुई है। इसके चलते पूरे हरियाणा में सेना का पहरा लगा हुआ है।

 
दुनिया भर में बाबा के करोड़ो भक्त हैं, लेकिन उनके दरबार में नेता, अभिनेता और क्रिकेटर्स समेत तमाम सितारे भी हाजरी लगाते थे। यही नहीं बाबा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी कोचिंग देने दावा कर चुके हैं।
 
बॉलीवुड सितारे हैं बाबा के फैन
इसके अलावा कई कार्यक्रम में राखी सांवत, सनी लियोनी और शिल्पा शेट्टी के साथ भी देखे जा चुके हैं। बाबा के बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, रितिक रोशन और जॉन अब्राहम जैसे सितारे भी फैन हैं। 
 
क्रिकेटर्स भी लेते हैं बाबा का आशीर्वाद
जो बाबा से आशीर्वाद ले चुके है उनमें ये दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन, आशीष नेहरा जैसे भी शामिल हैं।  इसके अलवा बाबा राम रहीम की तीन फिल्में में काम कर चुके हैं। बाबा के अकेले हरियाणा में ही 25 लाख अनुयायी ही हैं। 
 
बाबा का जन्म
गुरू गुरमीत राम रहीम सिंह का जनम 15 अगस्त 1967 को को माता नसीब कौर और पिता मघर सिंह के यहां गुरूसर मोदिया गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम मघर सिंह और मां का नाम नसीब कौर है। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। 
 
डेरे की स्थापना 
डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 1948 में शाह मस्ताना महाराज ने की थी। शाह मस्ताना महाराज के बाद डेरा के गद्दीनशीन शाह सतनाम महाराज बने और उन्होंने 1990 में अपने अनुयायी संत गुरमीत सिंह को गद्दी सौंपी। 
 
दुनियाभर में फैले हैं बाबा के अनुयायी
बाबा का साम्राज्य दुनियाभर में फैला हुआ है। अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक उनके आश्रम व अनुयायी हैं। डेरे का दावा है कि दुनियाभर में उनके करीब पांच करोड़ अनुयायी हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »