07 May 2024, 05:50:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के समर्थक, रोते-रोते हो रहे है बेहोश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2017 11:12AM | Updated Date: Aug 25 2017 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह अपने काफिले के साथ हरियाणा के कै‍थल पहुंच गए हैं। डेरा प्रमुख आज सुबह करीब 9.30 बजे सिरसा से पंचकुला के लिए रवाना हुए थे। इस बीच उनके समर्थक सड़कों पर लेट गए कुछ सर्मथक रोने लगे और कुछ बेहोश हो गए। बाबा के पंचकुला दोपहर डेढ़ बजे तक पहुंचने की संभावना है। विशेष अदालत 15 साल पुराने यौन शोषण के मामले में दोपहर ढाई बजे फैसला सुनाएगी। इससे पले डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पंचकुला में इक्ट्ठा हुए अपने अनुयायियों से गुरुवार रात अपील की कि वे अपने घरों को लौट जाएं। यह घटनाक्रम सुरक्षा कर्मियों के लिए बड़ी राहत दे सकता है जो डेरा समर्थकों से पंचकुला से बाहर जाने के लिए कह रहे हैं। डेरा प्रमुख ने एक वीडियो जारी कर अपने अनुयायियों से कानून का पालन करने को कहा।
 
गुरमीत राम रहीम सिंह ने वीडियो अपील में कहा, ‘‘मैं पहले भी शांति बनाये रखने की अपील कर चुका हूं और (अनुयायियों से) पंचकुला नहीं जाने को कहा था। जो (अनुयायी) पंचकुला में हैं, उन्हें अपने घर लौट जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सुनवाई के लिए अदालत जाना है और मैं पंचकुला जाऊंगा। हमें कानून का पालन करना चाहिए और शांति बनाये रखनी चाहिए।’’ उल्लेखनीय है कि पंचकुला में करीब डेढ़ लाख अनुयायी एकत्र हो गए हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »