07 May 2024, 08:54:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पंजाब-हरियाणा कोर्ट का आदेश, राम रहीम की संपत्ति होगी जब्‍त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2017 5:44PM | Updated Date: Aug 25 2017 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब-हरियाणा कोर्ट ने राम रहीम की संपत्ति को अटैच करने का आदेश जारी कर दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया कि मामला दर्ज कर राम रहीम की संपत्ति जल्द से जल्द अटैच कर दी जाए। हाई कोर्ट ने डेरा की संपत्ति की लिस्ट भी मांगी है। 

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 15 वर्ष पुराने बलात्कार के एक मामले में आज दोषी करार दिया। सीबीआई के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने 50 वर्षीय डेरा प्रमुख को बलात्कार का दोषी ठहराते हुए कहा कि उनकी सजा का एलान 28 अगस्त को किया जाएगा। राम रहीम को सात वर्ष के कारावास से लेकर अजीवन कारावास तक की सजा सुनाई जा सकती है।  राम रहीम को सेना के पश्चिमी कमांड के अस्थाई जेल में रखा जाएगा। बता दें कि पंजाब व हरियाणा में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेना पूरी तरह से मुस्तैद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »