26 Apr 2024, 13:05:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
singhasthmahakumbh

प्राकृतिक प्रकोप झेलने के बाद सिंहस्थ नगरी सामान्य स्थिति की ओर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2016 2:53PM | Updated Date: May 6 2016 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश की ऐतहासिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ-कुम्भ मेले में आये प्राकृतिक प्रकोप झेलने के एक दिन बाद अब स्थिति सामान्य हो रही है। कल शाम यहां आंधी, बारिश से मेला क्षेत्र में सैकड़ो अस्थाई तम्बू और पंडाल गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और लगभग 90 लोग घायल हो गए थे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज तड़के उज्जैन पहुंचे और बारिश व आंधी से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। कल शाम हुई बारिश और आंधी के कारण सिंहस्थ नगरी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, जो कि अब सामान्य हो रहा है।

उज्जैन से संभागायुक्त रविन्द्र पस्तौर ने कहा, धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है तथा राहत कार्यो में आसपास के जिलों से पर्याप्त मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य हो रहे हैं तथा शहर में बिजली की आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है।

पस्तौर ने बताया कि स्थिति का जायजा लेने के लिये मुख्यमंत्री आज सुबह 4 बजे यहां पहुंचे और प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद लगभग 9.30 बजे वापस भोपाल रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ में शामिल होने उज्जैन आये श्रद्धालुओं को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का वादा किया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »