24 Apr 2024, 06:27:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
singhasthmahakumbh

सिंहस्थ महाकुंभ: महाकाल के खजाने में आए नौ करोड़ रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2016 11:27AM | Updated Date: May 24 2016 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व के दौरान एक माह में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भीड़ टूट पड़ी। आंकड़ा डेढ़ करोड़ पार कर गया। इस दौरान बाबा के खजाने में करीब नौ करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई। बाबा महाकाल के प्रसाद के रूप में लड्डू प्रसादी की बिक्री अधिक हुई है।

सिंहस्थ के दौरान 22 अप्रैल से 21 मई तक एक माह के दौरान  तीनों  शाही स्नान पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की रिकॉर्डतोड़ भीड़ उमड़ी। वहीं शनिवार व रविवार को साढे तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु यहां पहुंचे। अंतिम शाही स्नान के पहले तक मंदिर में निरंतर बढ़ती भीड़ के कारण मंदिर समिति ने 250 रुपए विशेष दर्शन टिकट खिड़की भी बंद कर दी थी।

तीनों शाही स्नान के दौरान रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालु पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार
पिछले एक सप्ताह के दौरान तो सभी के लिए एक जैसी व्यवस्था कर दी गई थी। मंदिर में आने वाले वीआईपी को भी फेसिलिटी सेंटर से प्रवेश देकर बैरिकेड्स के माध्यम से दर्शन कराए गए। एक माह के दौरान बाबा महाकाल के खजाने में नौ करोड़ 19 लाख 18 हजार 647 रुपए की आय हुई है। इसमें लड्डू प्रसाद, भस्मी, फोटो व चांदी के सिक्के, विशेष दर्शन टिकट, मंदिर परिसर में अभिषेक की रसीद, भेंटपेटी का चढ़ावा, अन्न क्षेत्र से मिला दान और धर्मशाला बुकिंग की आय शमिल है।

ऐसे बढ़ा आय का आंकड़ा

लड्डू,भस्मी फोटो, सिक्के       32269770
विशेष दर्शन टिकट                29074500
अभिषेक भेंट                        1593266
भेंटपेटी में दान                      28183157
अन्न क्षेत्र से प्राप्त दान             501473
अन्य आय व धर्मशाला            296481
कुल आय                            91918647

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »