26 Apr 2024, 16:25:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh » Bilaspur

घर तोड़ने आए तो युवक बोला- सुसाइड कर लूंगा निगमकर्मी ने कहा -जा कर ले... लगा ली फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2017 11:25AM | Updated Date: Jul 3 2017 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई एक युवक के लिए आत्महत्या का सबब बन गई। नगर निगम अमले की सख्ती के चलते कथित अवैध कब्जाधारी एक युवक ने फांसी लगाकर खदुकुशी कर ली। इसकी भनक लगते ही निगम कर्मी वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा शहर के बहतराई इलाके का है। मजदूर के लड़के ने निगम कर्मियों के कहने पर फांसी के फंदे में झूल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सरकण्डा थाने का घेराव कर निगम कर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
 
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर ढाई बजे नगर निगम का अमला बहतराई स्थित नाग-नागिन तालाब के पास बेजा कब्जाधारियों को बेदखल करने पुलिस बल के साथ पहुंची। निगम के कर्मचारियों ने लोगों के घर को तोड़ना शुरू कर दिया। वहां रहने वाले राहुल साहू उर्फ भोला साहू पिता स्वर्गीय संजय साहू (17) अपने घर में आराम कर रहा था। निगम कर्मी व पुलिस वाले उसके पास जाकर घर खाली करने को कहा। इस बीच राहुल और निगम कर्मियों के बीच विवाद हो गया।
 
राहुल ने घर तोड़ने पर फांसी लगाने की धमकी दी। निगम कर्मियों ने गुस्से में आकर उसे फांसी लगाने को बोल दिया। युवक ने निगम अधिकारियों के जाते ही फांसी फंदे में झूल गया। जिसकी खबर निगम कर्मियों को मिली तो वे तुरंत वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन व गांव वाले सरकंडा थाने को घेराव कर दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
 
ढाई सौ परिवारों का निवास
बहतराई स्थित नाग-नागिन तालाब के पास करीब ढाई सौ परिवार निवास करता है। जिसमें ज्यादातर लोग मेहनत मजदूरी करते हैं। निगम द्वारा यहां के निवासियों के लिए अटल आवास में घर अलाट किया है।

निगम व पुलिस ने वालों ने की दादागीरी
बेजा कब्जा हटाने के लिए निगम कर्मियों साथ पुलिस कर्मी भी शामिल थे। जब ग्रामीणों ने घर तोड़ने से मना किया तो पुलिस वाले और निगम कर्मी दादागिरी करने लगे। इस दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »