20 Apr 2024, 14:04:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बस खाई में गिरी, 8 की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2017 1:39PM | Updated Date: Nov 26 2017 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पेंड्रा की बंजारी घाटी के पास एक बस के घाटी में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो ए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि, गैस कटर से बस के दरवाजे व खिड़की को काटकर लाश को निकाला गया है। बिलासपुर से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है अचानक बस ने अपना संतुलन खोया और घाटी में गिर गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
 
राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोंगो के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। डॉ. सिंह ने घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है और जिला प्रशासन को उनका बेहतर से बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »