26 Apr 2024, 12:45:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल : मॉडल को बंधक वाले युवक की चप्पलों से हुई पिटाई, निकला जुलूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2018 10:43AM | Updated Date: Jul 15 2018 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल के मिसरोद थाना अंतर्गत मॉडल को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने और प्रताड़ित करने वाले युवक रोहित सिंह का शनिवार को पुलिस ने जुलूस निकाला। जुलूस के रूप में पुलिस आरोपी को उसी अपार्टमेंट में लेकर गई जहां उसने मॉडल को कैद किया था। आरोपी को अपार्टमेंट में देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई लोगों ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। अपार्टमेंट में मौजूद लड़कियों ने आरोपी पर जूते-चप्पल बरसाना शुरू कर दिए, वहीं पीड़ित युवती की मां ने भी आरोपी को एक थप्पड़ जड़ा।
 
मॉडल बोली-आरोपी को फांसी की सजा हो
पीड़ित मॉडल ने अपने मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान में कहा है कि उसे रोहित से जान का खतरा है। उसने कहा कि रोहित मुझे गन और कैंची दिखाकर धमका रहा था। मैं उससे शादी नहीं करना चाहती। उसके चंगुल से छूटने के लिए हां में हां भरी, रोहित ने मुझ पर हमला किया। युवती एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, वहीं उसके बयान दर्ज किए गए। मॉडल ने कहा कि आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए।
 
डॉक्टर्स का कहना है उसके शरीर में गहरे घाव हैं। चोट से देर तक खून रिसने के कारण खून की कमी हो गई है। उसके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर 6 तक जा पहुंचा है। युवती अभी आईसीयू में ही रहेगी। डॉक्टरों को आशंका है कि उसे इंटरनल ब्लीडिंग हो सकती है।
 
आरोपी ने की मीडिया से बात, जताया अफसोस
जब पुलिस युवती के फ्लैट से कोर्ट में पेश करने के लिए ले रोहित को ले जा रही थी तब रोहित ने मी़डिया से बात की। पूरे घटनाक्रम पर अब वो अफसोस जता रहा है। उसने माना कि उसने युवती  के साथ गलत व्यवहार किया। उसने यह भी कहा कि वो अब जीना नहीं चाहता। उसने कहा कि पूरे घटनाक्रम में युवती को काफी परेशानी हुई जिसका उसे पछतावा हैैै।
 
आरोपी पर केस दर्ज
रोहित सिंह के खिलाफ धारा 307, 353, 332 और युवती को बंधक बनाने, धमकी देने और प्राणघातक वार करने के मामले में धारा 307, 342, 452, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। रोहित ने अपनी मॉडल साथी युवती को गुरुवार रात उसके घर में घुसकर बंधक बना लिया था। शुक्रवार सुबह 7 बजे मां की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को मुक्त कराने की कोशिश शुरू की थी। आखिरकार शुक्रवार शाम 7 बजे एसडीआरएफ की टीम बुलायी गई। एसपी राहुल लोढ़ा हाईड्रोलिक लिफ्ट से प्लैट की बंद बालकनी तक पहुंचे। उन्होंने राहुल से बात की। उसे समझाया कि युवती से शादी करा दी जाएगी। इस पर वह मान गया और लड़की और उसके परिवार को मुक्त कर दिया।
 
एक दिन की रिमांड पर
पुलिस ने घटनास्थल से शनिवार शाम को रोहित को कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए। पुलिस उससे आगे की पूछताछ करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »