26 Apr 2024, 14:19:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल : सिरफिरे आशिक ने युवती को बंधक बनाया, परिवार से की मारपीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2018 5:10PM | Updated Date: Jul 13 2018 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में आज सुबह एक सिरफिरे आशिक ने फ्लैट के एक कमरे में एक युवती को बंधक बना लिया है। पुलिस उसे समझाइश देकर युवती को छुड़ाने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती को बंधक बनाने वाला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का निवासी रोहित सिंह है। वह आज सुबह मिसरोद थाना क्षेत्र की फॉर्च्यून डिवाइन सिटी की पांचवीं मंजिल स्थित फ्लैट में कट्टा लेकर पहुंचा। इसमें युवती अपने परिवार के साथ रहती है। 
 
युवती की मां का कहना है कि रोहित ने सुबह सात बजे फ्लैट में आकर परिजन से मारपीट की और कट्टे की नोक पर युवती को एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस के पुलिस अधीक्षक राहुल लोड़ा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय शाम साढ़े चार बजे तक पुलिस अधिकारी युवक को समझाइश देकर मामला सुलझाने की कोशिश में जुटे हैं। 
 
रोहित वीडियो कॉलिंग के माध्यम से मीडिया से बात कर रहा है। वीडियो कॉलिंग में रोहित और युवती दोनों घायल दिखाई दे रहे हैं। उसका कहना है कि वह कल रात साढ़े 11 बजे से घर में है। सूत्रों के अनुसार रोहित मुंबई में मॉडलिंग के दौरान युवती से मिला था। वह उससे शादी करना चाहता है, इसलिए भोपाल पहुंचा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »