25 Apr 2024, 06:27:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल : युवक ने मॉडल को बीस घंटे रखा बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 1:58PM | Updated Date: Jul 14 2018 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में मुंबई की एक मॉडल और उसके परिवार को सिरफिरे युवक ने 20 घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाया जिन्हें शुक्रवार को दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने छुड़ा लिया।  
 
यूपी का रहना वाला है युवक 
सिरफिरा युवक यूपी के अलीगढ़ रहने वाला रोहित सिंह है। मॉडल बीएसएनएल के रिटायर्ड एजीएम की बेटी है। उसने मॉडल को फॉर्च्यून डिवाइन सिटी की पांचवी मंजिल स्थित फ्लैट में बंधक बनाया। यह फ्लैट मॉडल का ही है। पुलिस ने 20 घंटे से अधिक समय तक कवायद के बाद मॉडल को छुड़ा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक युवक मॉडल को पहले से जानता था और लगातार काफी समय से उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसी कड़ी में उसने युवती को बंधक बनाया। पुलिस बताया कि युवक ने बंधक बनाए जाने के दौरान मॉडल को कैंची मारकर जख्मी भी कर दिया था। सिरफिरे ने कमरे के अंदर से अपने और जख्मी हालत में पड़ी मॉडल का वीडियो भी वायरल किया था।
 
युवती को किया घायल
पुलिस ने हाईड्रोलिक क्रेन से किया रेस्क्यूपुलिस ने कई बार युवक से बात करने की कोशिश की। इसके बाद रेस्क्यू के लिए हाईड्रोलिक क्रेन का सहारा लिया गया। एसपी राहुल लोढ़ा और एसडीएम इसके जरिये ऊपर गए और खिड़की से बात कर लड़के को मनाया। शाम करीब 7.30 बजे पुलिस युवक और युवती को बाहर निकालने में कामयाब हुई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की के हाथ और पैर में चोट आई है। 
 
एसआई को मारी कैची
एसपी ने बताया कि पुलिस ने अंदर जाने की कोशिश की तो लड़के ने एक एसआई पर कैंची से हमला कर दिया था। उसके पास एक कट्टा और चाकू भी था।  वह भी मुंबई में मॉडलिंग करता था और यहीं उसकी युवती से मुलाकात हुई। वह युवती से शादी करना चाहता है। युवक का दावा है कि वह गुरुवार रात 11.30 बजे कमरे में आया। उधर, युवती के परिवार का कहा कि युवक 7 बजे कमरे में घुसा था। लड़की ने फरवरी में रोहित के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ की शिकायत मिसरोद थाने में दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अगले ही दिन उसे जमानत मिल गई थी।
 
दिनभर करता रहा वीडियो कॉलिंग
रोहित दिनभर वीडियो कॉलिंग के जरिये मीडिया से बात करता रहा। रोहित ने धमकी दी थी कि अगर कोई उसके पास आया तो वह लड़की और खुद को जान से मार देगा और उनकी मौत की जिम्मेदार पुलिस होगी। एक वेबसाइट से बात करते हुए उसने कहा था कि भोपाल पुलिस ने पहले भी उसे बहुत प्रताड़ित किया। वह जब भोपाल आया तो उसे पता चला कि उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज है। पुलिस उसे ले गई और बहुत मारा। उसका कहना  था कि इसी गुस्से के चलते उसने ये कदम उठाया है। युवती को बंधक बनाने की खबर के बाद बिल्डिंग के आसपास स्थानीय लोगों और मीडिया का जमावड़ा हो गया।  
 
युवती बोली- नहीं करना शादी
युवती के परिजनों के मुताबिक युवती ने सुबह 6 बजे घर का दरवाजा खोलकर युवक को अंदर बुलाया था। उसके बाद युवक ने खुद को बंद कर लिया। वह युवती को जबरन मुंबई ले जाना चाहता था। युवती ने कहा कि मुझे रोहित से जान का खतरा है। मैं उससे शादी नहीं करना चाहती। आरोपी के चंगुल से छुटने के लिए उसकी हां में हां भरती रही। उसने मुझे घायल कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »