05 May 2024, 01:42:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन लड़ेंगी गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव, जानें क्या हैं इसके मायने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2024 6:45PM | Updated Date: Apr 25 2024 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लोकसभा चुनाव 2024 के सीजन में झारखंड की सियासत भी रोचक हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ऐलान किया है कि जेलमें बंद राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव लड़ेंगी। आपको बता दें कि कथित भूमि घाटोला मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से कल्पना सोरेन के सीएम बनने की अटकलें सामने आने लगी थीं। हालांकि, पार्टी ने चंपई सोरेन को झारखंड का नया सीएम नियुक्त किया था। अब कल्पना के उपचुनाव में उतरने के बाद एक बार फिर से अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

झारखंड में बीते दिनों हुए सियासी उथल-पुथल के समय से ही हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा है। वर्तमान सीएम चंपई सोरेन ने इस पर भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि गांडेय विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना की उम्मीदवारी के बारे में झामुमो पार्टी निर्णय लेगी। चंपई ने ये भी कहा था कि अगर कल्पना विधानसभा चुनाव लड़ती हैं और जीतती हैं, तो झामुमो तय करेगा कि क्या वह मुख्यमंत्री बनेंगी।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »