28 Apr 2024, 18:12:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
T20 World Cup 2016

विपरीत हालात हमें एकजुट करते हैं : सैमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2016 5:49PM | Updated Date: Apr 2 2016 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। वेस्टइंडीज के कप्तान डेरेन सैमी ने आज कहा कि टी20 विश्व कप में टीम की अप्रतिम सफलता विपरीत हालात में खिलाड़ियों की एकजुटता के कारण ही संभव हो सकी।

अपने क्रिकेट बोर्ड के साथ भुगतान विवाद के कारण एक समय वेस्टइंडीज का टी20 विश्व कप में भाग लेना संदिग्ध हो गया था लेकिन यहां आने के बाद टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करके खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

सैमी ने यहां मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘लोग टी20 क्रिकेट में सफलता के कारण हमारी छवि पैसे के लालची क्रिकेटर की बना देते हैं लेकिन वे इस प्रारूप में हमारा सम्मान नहीं करते। कई बार हमारा अपना बोर्ड भी ऐसा करता है।’’

उन्होंने कहा कि जितना आलोचक उनके पीछे पड़ते हैं, उतनी ही टीम एकजुट होती है। वह इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क निकोलस के कटाक्ष का जवाब दे रहे थे जिन्होंने एक लेख में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को ‘दिमाग से पैदल’ बताया था।

उन्होंने कहा,‘‘आप हमें दिमाग से पैदल कैसे कह सकते हैं। जानवरों के भी दिमाग होता है। हम कोई निर्जीव वस्तु नहीं है। उस बयान से हमें अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। मैं उस व्यक्ति का सम्मान करता हूं और मेरा उससे अच्छा तालमेल है। हम चार साल पहले चैम्पियन थे और हमें दिमाग से पैदल कहने वाले की अपनी समझ कैसी होगी।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »