06 May 2024, 12:32:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Rio olympics 2016

बोल्‍ट ने 20 साल की लड़की के साथ शेयर किया बेड, फोटो वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2016 3:10PM | Updated Date: Aug 23 2016 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जेनेरियो। रियो ओलिंपिक में तीन गोल्ड जीतने वाले जमैका के तेज धावक उसैन बोल्‍ट एक बार फिर विवादों में हैं।  एक 20 साल की लड़की के साथ उनकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। 21 अगस्त को रियो ओलिंपिक का क्लोजिंग सेरेमनी था और इसी दिन बोल्ट ने अपना 30वां जन्मदिन का जश्न मनाया था। 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 20 साल की लड़की जेडी दुराते का कहना है कि उसैन ने अपना 30वें जन्मदिन को सेलिब्रेट किया और उसने बोल्ट के साथ रात बिताई। जेडी का कहना है कि तस्वीरें सामने आने पर वह 'शर्म से मरी जा रही' है। 
 
बोल्ट के साथ इन तस्वीरों को जेडी ने व्हाट्स एप पर शेयर किया है। तस्वीरों में बोल्‍ट जेडी को किस करते और उसके काफी करीब नजर आ रहे हैं। जमैका के धावक रविवार को 30 साल के हुए। रियो में वह रविवार तड़के तक पार्टी करते नजर आए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »