25 Apr 2024, 22:31:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Rio olympics 2016

एथलीट ललिता, शतरंज खिलाड़ी गागरे को एसजेएएम पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2016 11:21AM | Updated Date: Aug 27 2016 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के छठे शतरंज ग्रैंडमास्टर शरदुल गागरे और स्टीपलचेस एथलीट ललिता बाबर को इस साल मुंबई खेल पत्रकार संघ के स्वर्ण जयंती सालाना पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
    
अहमदनगर के गागरे को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिलेगा जबकि रियो ओलंपिक में दसवें स्थान पर रही ललिता को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार तीन सितंबर को दिए जाएंगे जिसमें भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान मुख्य अतिथि होंगे।
    
मुंबई और भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का पुरस्कार मिलेगा जबकि रोहित शर्मा को कोलकाता में 2014 में सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाने के लिए विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। शरदुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर को सर्वश्रेष्ठ रणजी क्रिकेटर का पुरस्कार मिलेगा। मुंबई क्रिकेट संघ को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार मिलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »