27 Apr 2024, 03:25:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मुंबई के वर्ली में विनोद खन्‍ना का किया गया अंतिम संस्‍कार, श्रद्धांजलि देने पहुंची कई नामी हस्तियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2017 5:52PM | Updated Date: Apr 28 2017 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनोद खन्‍ना निधन हो गया। 70 वर्षीय खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। फिल्‍मों से लेकर राजनीति तक विनोद खन्‍ना काफी सक्रिय रहे थे। वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे।

दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर उनके मालाबार हिल स्थित उनके घर लाया गया जहां अमिताभ बच्चन सहित बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने अपने प्रिय सितारे के अंतिम दर्शन किए।

देर शाम 5 बजे करीब उनके घर से शवयात्रा अंतिम संस्कार के लिए वर्ली शमशान घाट के लिए निकली। शवयात्रा के साथ बॉलीवुड शंहशाह अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के अलावा गुलजार, सुभाष घई, ऋषि कपूर जैसी बड़ी हस्तियां साथ रहीं।

पूरा बॉलीवुड विनोद खन्ना की मौत की खबर से सदमे मे है। अमिताभ बच्चन 'सरकार 3' के प्रमोशन के ‌ल‌िए एक इंटरव्यू दे रहे थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि विनोद खन्ना का निधन हो गया है। उन्होंने अपना ‌इंटरव्यू बीच में ही छोड़ दिया और उनके परिवार से मिलने हॉस्पिटल पहुंच गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »