25 Apr 2024, 11:13:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिग्‍गज अभिनेता विनोद खन्‍ना का 70 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2017 12:25PM | Updated Date: Apr 28 2017 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनोद खन्‍ना निधन हो गया। 70 वर्षीय खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। फिल्‍मों से लेकर राजनीति तक विनोद खन्‍ना काफी सक्रिय रहे थे। गुरुदासपुर से सांसद रहे विनोद खन्ना ने मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि यह बड़ी दुखद खबर है। हम इस बात की आशा लगाए बैठे थे कि वह ठीक हो जाएंगे, और उनके परिवार की ओर से भी इस तरह की खबर आई थी कि वह ठीक हो रहे हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसे देखर उनके प्रशंसक बेचैन हो गए थे। हालांकि बाद उनके हालत में सुधार होने की खबरें भी आई थीं। विनोद खन्ना ने उस समय अपने फिल्मी करीयर को अलविदा कह दिया था जब वे टॉप पर थे। वे भगवान रजनीश के अनुयाई बन गए थे।

विनोद खन्ना ने अभिनय की शुरुआत 1968 में फिल्म ‘मन का मीत’ से की। उन्होंने इसके साथ ही उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘इम्तिहान’, ‘इनकार’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘लहू के दो रंग’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। वह आखिरी बार 2015 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »