25 Apr 2024, 11:39:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ओशो की शरण में जाकर विनोद खन्‍ना ने खोया स्‍टारडम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2017 4:01PM | Updated Date: Apr 27 2017 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विवादास्पद आध्यात्मिक गुरु और दार्शनिक ओशो ने कई लोगों की जिंदगियां बदल कर रख दी उनमें बॉलीवुड स्टार विनोद खन्ना भी एक है।
 
अभिनेता विनोद खन्ना अपने समय में बहुत डैशिंग और चार्मिंग हुआ करते थे। एक ऐसा भी समय था जब विनोद खन्ना का फिल्म में होना फिल्म का सफल होना माना जाता था।
 
उनके बेहतरीन डायलॉग्स पर लोग बिना सीटियां बजाए नहीं रह पाते थे। लेकिन क्या आपको पता है जब वो अपने फ़िल्मी करियर के चरम पर थे तब उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। जी हां, विनोद खन्ना फ़िल्में छोड़ कर आचार्य रजनीश (ओशो) के शरण में चले गए थे।
 
कहा जाता है कि अगर विनोद खन्ना ओशो के चक्कर में न पड़े होते तो उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन को भी मात दे दी होती। लेकिन ओशो का जादू विनोद खन्ना के सिर चढ़कर बोला कि विनोद ओशो के चक्कर में भटकते रहे और अमिताभ बच्चन कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए।
 
आपको बता दें कि जब विनोद खन्ना ओशो की शरण में गए जब उनका नाम तक बदल दिया गया और वो था विनोद स्वामी विनोद भारती। 
एक इंटरव्यू में खुद विनोद खन्ना ने स्वीकार किया था, बॉलीवुड में नाम, पैसा, ग्लैमर कमाने के बाद मुझे लगा कि अब आगे क्या?
 
इसी उधेड़बुन और जिज्ञासा में मैंने ओशो के पुणे आश्रम जाना शुरू किया। हालांकि खन्ना ने साफ किया कि उन्हें नहीं पता था कि वह लौटकर नहीं आने वाले हैं। उन्हें लगा था कि वह बस कुछ दिनों के लिए ओशो के साथ जा रहे हैं लेकिन फिर वह ओशो के साथ चार सालों तक रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »