26 Apr 2024, 05:31:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कानपुर ट्रेन हादसे का मास्टर माइंड अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 10:22AM | Updated Date: Feb 7 2017 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 2
    दुर्घटनाग्रस्‍त इंदौर-पटना ट्रेन
  • 1
    कानपुर ट्रेन हादसे का मास्टर माइंड शमसूल होदा।

काठमांडु। पिछले साल 20 नवंबर को कानपुर में हुए इंदौर-पटना रेल हादसे की साजिश रचने वाला शमसूल होदा को काठमांडु से गिरफ्तार कर लिया गया है। होदा पर आरोप है कि उसने दुबई में बैठकर आईएसआई के इशारे पर कानपुर रेल हादसे को अंजाम देने की पूरी साजिश रची थी। बता दें कि इस दर्दनाक रेल हादसे में 100 से ज्‍यादा रेल यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। 

आरोपी होदा को डीपोर्ट करने के लिए नेपाल और भारतीय जांच एजेंसियों ने दबाव डाला था जिसके बाद उसे काठमांडू लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय खुफिया एजेंसी आईबी, रॉ और एनआईए की टीमें पहले से ही नेपाल के काठमांडू में मौजूद थीं। 
 
गौरतलब है कि भारतीय एजेंसी को मिले कानपुर रेल हादसे में साजिश के अहम सबूत मिले थे। कानपुर हादसे में लगभग 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई थी। नेपाल से गिरफ्तार ब्रिज किशोर गिरी के फोन से एक ऑडियो क्लिप मिला था। ऑडियो क्लिप में कानपुर रेल हादसे की साजिश की बातचीत है।
 
नेपाल पुलिस ने एनआईए समेत तमाम जांच एजेंसियों को आडियो क्लिप सौंप दिए हैं। एनआईए ने हाल में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। गिरफ्तार शमसूल होदा अभी नेपाल पुलिस की गिरफ्त में है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »