19 Apr 2024, 10:54:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

छईयां-छईयां के बाद फराह ने ट्रेन पर ‘टिप्पा’ गाना किया कोरियोग्राफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2017 3:26PM | Updated Date: Feb 4 2017 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने फिल्म के अलावा किसी अन्य के फिल्म में कोरियोग्राफी नहीं करने के उसूल की राह पर चलने वाली फराह खान ने आखिरकार विशाल भारद्वाज के लिए एक गाने की कोरियोग्राफी कर ही दी।
 
फराह को गाने में डांस में जान फूंकने वाली जैसी हैसियत हासिल है। वे गाने को बड़े शिद्दत के साथ निभातीं हैं। उनके द्वारा कोरियोग्राफ किया हुआ फिल्म दिल से का गाना छईयां...छईयां आज भी एपिक है। 
 
जिसमें फराह ने शाहरुख को ट्रेन की छत पर नचवाया था। इसके बाद शायद ही लोगों ने सोचा होगा कि ऐसा ट्रेन और डांस कभी संभव हो पाए। लेकिन वो कहते हैं इतिहास खुद को दोहराता है।
 
 फराह ने विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म रंगून के टिप्पा गाने को कोरियोग्राफ किया। जिसमें उन्होंने फिर से ट्रेन चुना। इसमें कंगना रनोत और शाहिद कपूर हैं। कंगना ट्रेन में इस मस्तीनुमा गाने पर डांस करती हुई नजर आ रहीं हैं।
 
फराह जैसी दिग्गज कोरियोग्राफर इन दिनों फिल्म निर्देशन की राह पर है। अपने व्यस्तम समय में उन्होंने कोरियोग्राफी को फिलहाल रोक रखा है। वो सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ करती हैं। 
 
लेकिन विशाल भारद्वाज जैसे बहुआयामी निर्देशक के साथ काम करने से वो खुद को नहीं रोक पाईं। यकीन मानिए ट्रेन पर फिल्माया रंगून का टिप्पा गाना आपको एक बार से रोमांचित कर देगा।
 
रंगून के ट्रेलर, गाने- ब्लडी हैल, ये इश्क और मेरे पिया गये इंग्लैंड को दर्शकों ने हाथोंहाथ उठा लिया है। साथ ही साथ फराह और विशाल का टिप्पा एक बार फिर दर्शकों को रोमांचक अनुभव कराने के लिए तैयार है।
 
रंगून विश्व युद्ध के समय की एक लव ड्रामा फिल्म है। जिसमें इंटेंस लव, डकैती, लड़ाई सब शामिल है। फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटेरटेंमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला और वायाकॉम-18 मोशन पिक्चर्स कर रहे हैं। निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं। फिल्म 24 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »