17 Apr 2024, 03:54:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

घर में आग लगने से 13 पाकिस्तान नागरिकों की मौत, तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 4:16PM | Updated Date: Dec 2 2019 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमान। दक्षिण सुनेह क्षेत्र में एक टीन के घर में आग लग जाने से सोमवार को 13 पाकिस्तानियों की मृत्यु हो गयी। जोर्डन के सिविल डिफेंस विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह हादसा पश्चिम अमान से 45 किलोमीटर दूर हुआ। बयान के अनुसार घर में दो पाकिस्तानी परिवार रहते थे। यह घर एक फार्म में स्थित था।
 
आग में बुरी तरह जल जाने से 13 लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य इस हादसे में घायल भी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। बयान में कहा गया है कि हादसे की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब आठ हजार पाकिस्तानी नागरिक जोर्डन में रहते हैं और वहां कृषि क्षेत्र में कार्य करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »