28 Mar 2024, 23:50:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक मंत्री का बेतुका बयान - भारत ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को दी धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 4:37PM | Updated Date: Sep 10 2019 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने भारत पर अब एक नया आरोप लगाया है। चौधरी फवाद हुसैन ने कहा कि भारत की धमकी के चलते श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान का दौरान रद्द किया है। उन्होंने भारतीय स्पोर्ट्स अथॉरिटी के खिलाफ बयानबाजी करते हुए कहा है कि भारत ने श्रीलंका को पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने श्रीलंका को धमकी दी है कि अगर टीम ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना नहीं किया तो उन्हें आईपीएल (IPL) में जगह नहीं दी जाएगी
 
सोशल मीडिया पर इस बयान के सामने आने के बाद से ही लोग उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं। गौर हो सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने टीम के पाकिस्तान दौरे पर जाने से इंकार कर दिया था। इन 10 खिलाड़ियों में वनडे टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, टी-20 कप्तान लसिथ मलिंगा, पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »