26 Apr 2024, 16:35:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रतापगढ़ में लाखों रुपए की अवैध रूप से लाई गई शराब बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 5:38PM | Updated Date: Dec 5 2018 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के आससपुरा देवसरा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से अवैध रुप से ले जाई जा रही 60 लाख रुपए कीमत की शराब बरामद की। पुलिस ने बुधवार को यहां बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर आसपुर  देवसरा पुलिस ने मंगलवार की रात ढकवा सीमा  के पास एक ट्रक को रोककर चेंकिग की। ट्रक में चूने की बोरियों में छिपाई हुई करीब 60 लाख रुपए कीमत की शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। चालक और खलासी ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश की कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »