26 Apr 2024, 13:50:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इटावा में बस पलटने से एक बच्ची की मृत्यु, 50 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 12:51PM | Updated Date: Nov 7 2018 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मधुबनी जा रही डबल डेकर बस के पलट जाने से एक बच्ची की मृत्यु हो तथा 50 अन्य घायल हो गए जिसमें पांच की हालत गंभीर है। पुलिस उपाधीक्षक निर्मल सिंह बिष्ट ने बुधवार को यहॉ बताया कि हरियाणा के गुड़गांव से बस 125 लोगों को लेकर बिहार के मधुबनी जा रही थी। चौबिया क्षेत्र के तहत खड़ेता गांव के पास पहुंची तभी अचानक चालक को नींद आ गई जिससे बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे पर पलट गई।

इस हादसे में मीनाक्षी नाम की एक बच्ची की मृत्यु हो गई तथा 50 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी में भर्ती करा दिया गया है। हादसे की शिकार बाल्वो बस में एक अनुमान के मुताबिक सवा सौ के आसपास लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा के गुड़गांव की बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद चालक तथा परिचालक मौके से फरार हो गए। बस में एक तीसरा चालक लेटा हुआ था वह भी घायल हो गया।

घटना इतनी गंभीर थी की बस पलटने के बाद कई लोग बस के नीचे दब गए जिसमें सवार दो यात्रियों के हाथ कट गए। एक छह माह का बच्चा बस पलटने से उसके नीचे दब गया जिसको चौबिया पुलिस बड़ी मुश्किल में कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायल हुए लोगों को पुलिस पेट्रोंलिग कर रही आर्मी के जवानों की मदद से सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया जिसमें पांच लोगों की गंभीर हालत बनी हुई है। यह सब लोग बिहार के रहने वाले हैं और दीपावली पर अपने घर बिहार दिवाली मनाने जा रहे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »