26 Apr 2024, 13:57:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सहारनपुर मे कांवड यात्रा से पहले झाड़यिों की कटाई जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 5:44PM | Updated Date: Jul 14 2018 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांवड यात्रा शुरू होने से पहले गुलर पेड के निचली व झुकी डालियों को कटवाए जाने का कार्य तेजी किया जा रहा है। जिला वन अधिकारी विजय सिंह ने 'यूनीवार्ता' को बताया कि 28 जुलाई से प्रारंभ होने जा रही कांवड यात्रा के दौरान कांवड यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो उसके लिए वन विभाग गुलर के पेड की झुकी डालियो को व जंगली झाड़यिों को कटवा रहा है।

उन्होंने बताया कि ऐसा माना जाता है कि गुलर के पेड के नीचे कांवड रखने से कांवड खराब हो जाती है साथ ही साथ कांवड मार्ग मे जंगली झाड़यिों को भी साफ किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी एस सोढी ने बताया कि कांवड यात्रा के दौरान जनपद सहारनपुर में 16 चिकित्सा शिविर लगाये जाएगे जहां पर डाक्टर इलाज के लिए तैनात होगे, पांच एम्बुलेंस कांवडियों की सेवा के  लिए रहेगी गम्भीर अवस्था के लिए जिला अस्पताल मे सभी सुविधाएँ मौजूद रहेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »