26 Apr 2024, 12:46:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मां और उसकी 2 साल की बेटी की रेल लाइन पर मिली लाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 12:33AM | Updated Date: Jan 24 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के बेटा गोकुल क्षेत्र आज शाम रेल लाइन पर एक महिला और उसकी लगभग दो साल की बेटी के शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  बेहटा गोकुल और टोडरपुर रेलवे स्टेशन के बीच शाम के समय एक महिला और दो साल की बालिका के शव  पटरियों पर मिले। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन  शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा है या महिला ने बच्ची के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »