26 Apr 2024, 08:20:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योगी ने दिया किसानों की समस्याओं के समाधान एवं गन्ना भुगतान का भरोसा: भाकियू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2019 6:28PM | Updated Date: Sep 25 2019 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय किसान यूनियन को गन्ना मूल्य भुगतान एक सप्ताह में कराने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गन्ना बकाया भुगतान एवं अन्य समस्याओं की मांग को लेकर आज गन्ना आयुक्त कार्यालय पर आयोजित पंचायत की जिसमें विभिन्न जिलों के हजारों किसान शामिल हुए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के बुलावे पर यूनियन के नौ सदस्दसीय प्रतिनिधि मण्डल ने कालीदास मार्ग आवास पर योगी से मुलाकाल की।

मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के साथ गन्ना बकाया जल्द भुगतान कराने का भरोसा दिया। टिकैत ने कहा कि इस मौके सौंपे गये 21 सूत्रीय मांग पत्र पर भी विस्तार से चर्चा की। योगी ने आस्वस्त किया कि सरकार की चीनी मिलों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायेगा। भुगतान नहीं करने वाली निजी क्षेत्र की चीनी मिलों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कराकर भुगतान तत्काल प्रभाव से कराया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि योगी ने गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी पर भी चर्चा करते हुए कहा इस पर उचित निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आलू किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी का गठन किया जायेगा, जिसमें किसानों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। प्रदेश भर में मण्डल स्तर पर पशु आरोग्य मेलों का आयोजन किया जायेगा। किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमों की जांच करायी जायेगी। धान खरीद की उच्च स्तरीय मानीटरिंग की जायेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »