26 Apr 2024, 06:07:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अलीगढ़ के उद्योग धन्धों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है : योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:59AM | Updated Date: Sep 15 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार अलीगढ़ के उद्योग धन्धों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। योगी ने शनिवार को अलीगढ़ के इगलास में 1135.80 करोड़ रुपए की लागत की 355 विकास परक परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस मौके जनसभा को सम्बोधित करते हुए योगी ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है, वह अलीगढ़ के विकास के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। अलीगढ़ ‘ताले एवं हार्डवेयर’ उद्योग के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास एवं लाभार्थीपरक योजनाओं में अलीगढ़ जिले को विशेष स्थान दिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही की वजह से यहां के उद्योग धन्धे बन्दी के कगार पर थे, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना, डिफेन्स कॉरीडोर आदि के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि सोनभद्र जिले में अपात्रों को जमीन के पट्टे दिए गए थे, जिन्हें निरस्त करते हुए गरीबों, आदिवासियों को कृषि भूमि एवं आवास के लिए आवंटित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  राज्य सरकार ने कार्यभार ग्रहण करने के 24 घण्टे में प्रदेश में अवैध बूचड़खाने बन्द करा दिए थे। गोवंश की रक्षा के लिए पूरे प्रदेश में गो-आश्रय स्थल/गोशालाओं का निर्माण कराते हुए उनमें निराश्रित गोवंशों को रखा जा रहा है।
 
निराश्रित गोवंश पालन को बढ़ावा देने के लिए चारा के लिए प्रति गाय 900 रुपए प्रतिमाह की दर से अनुदान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने स्व. महाराजा महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के दृष्टिगत  अलीगढ़ के लोधा विकासखण्ड  में महाराजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास के लिए शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण का होना आवश्यक है। वर्तमान सरकार के ढाई वर्ष की कार्यावधि में कहीं भी दंगा-फसाद नहीं हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है। पूरी पारदर्शिता के साथ दो लाख से अधिक नौजवानों को नौकरियां प्रदान की गयी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »