26 Apr 2024, 07:01:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बुलंदशहर में मोबाइल लूटकर भाग रहा लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 11:06AM | Updated Date: Jul 20 2019 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जानगर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मोबाइल लूटकर भाग रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खुर्जानगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सचिन मलिक पुलिस बल के साथ शुक्रवार रात चेंकिंग कर रहे थे।
 
इस दौरान सूचना मिली कि दो बदमाश मोबाइल फोन लूटकर बाइक पर भाग गये।  उन्होंने बताया कि पुलिस ने सौदा गांव के जंगल में बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाश पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें एक लुटेरा शहजाद घायल हो गया जबकि उसका साथी आसिफ भागने में सफल रहा।
 
उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के बाद से लूटा गया मोबाइल फोन, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गये। घायल लुटेरा मेरठ जिले के सरधना का रहने वाला है। उसके खिलाफ लूट आदि के करीब 12 मामले दर्ज हैं । पुलिस का काफी समय से इसकी तलाश थी। बदमाश को अस्पताल भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »