26 Apr 2024, 14:57:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योगी के कर्मक्षेत्र में भाजपा की जीत का जश्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 6:22PM | Updated Date: May 23 2019 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। 17वीं लोकसभा की मतगणना की रूझानों से उत्साहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नगरी गोरखपुर में जगह-जगह होली-दिवाली जैसा माहौल है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित मतगणना स्थल के बाहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जयकार हो रही है और मिठाइयां एक दूसरे को खिलायी जा रही है। मतगणना केन्द्र पर शुरूआती दौर के अंतिम चक्र तक भजपा के पक्ष में बढम बनी रही।
 
गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारका तिवारी कहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अथक परिश्रम कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी संसदीय क्षेत्रों में जनसभाओं के जरिए भाजपा प्रत्याशियों को जीताने की अपील की। समाज के विभिन्न वर्गों में जाकर बैठकों एवं सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से केन्द्र की मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को लोगों को बताने का आहवान किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »