26 Apr 2024, 21:44:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई।  बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा जल्द ही छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार' में नजर आएंगी। खबर के मुताबिक इस शो में रेखा अपनी ही फिल्म के एक यादगार गाने पर न केवल डांस करेंगी, बल्कि वे गुनगुनाती भी नजर आएंगी। रेखा इस शो में अपनी ही फिल्म उमरावजान के इन आंखों की मस्ती पर अपने नैनों का जादू चलाएंगी।
 
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा इस शो के लिए एक प्रोमो वीडियो शूट किया है। इस वीडियो में वे शायरी बोलते और अपनी अदाओं को दिखाती नजर आ रही हैं। इस बारे में रेखा ने बताया कि वह अपनी इस परफॉर्मेंस के लिए बेहद उत्साहित हैं। अभी हाल ही में रेखा का ऐश्वर्या राय के नाम लिखा गया इमोशनल लेटर काफी चर्चा में आया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »