27 Apr 2024, 00:14:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

सोनी की नई पेशकश... ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2017 3:38PM | Updated Date: Nov 8 2017 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और शशि सुमित प्रोडक्शंस मिलकर नया शो ला रहे हैं। रिश्ता लिखेंगे ‘हम नया’ टाइटल से आने वाला यह शो दीया की एक नई कहानी होगी। दीया का किरदार तेजस्वी प्रकाश निभाएंगी। रोहित सुचांती इस शो में रतन का महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे। यह एक अनोखे रिश्ते की अनकही कहानी है। एक रिश्ता, जो जन्म, खून, शादी, प्यार या संपत्ति और ताकत जैसे हितों पर आधारित नहीं है। लेकिन यह एक मौत के कगार पर खड़े व्यक्ति को किए गए वादे को पूरा करने की कहानी है।

राजस्थान के शाही खानदान रूपी कैनवास पर सजे रिश्ता लिखेंगे हम नया एक बेहतरीन कहानी है, जो पुरुष को महिला के रक्षक बनने की परंपरागत सोच को चुनौती देती है और उनके दिमाग से रूढ़िवादी सोच को बदलती है। रिश्ता लिखेंगे हम नया में जितेन लालवानी, गिरीश सचदेव, सिद्धार्थ शिवपुरी, अदिति देशपांडे, हरमीत कौर, मीनू रांचाल, अछेर भारद्वाज, कस्तूरी मैत्रा, मनीषा सक्सेना और वरुण जैन ने इस शो में प्रमुख किरदार निभाए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »