26 Apr 2024, 15:44:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

अमेरिका में माधुरी दीक्षित पर कॉमेडी शो प्रोड्यूसर करेंगी प्रियंका चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2017 9:37PM | Updated Date: Jul 29 2017 9:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आजकल हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट पर काम शुरू करने से पहले वो एक अमेरिकी टीवी के लिए कॉमेडी शो बनाने जा रही है। यह शो मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रा माधुरी दीक्षित की जिंदगी पर आधारित होगी। इस शो माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। माधुरी अपने पति डॉ. नेने के साथ इस शो की एग्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर भी होगी।
 
प्रोग्राम के राइटिंग टीम में स्क्रीनराइटर श्रीराव भी होंगे जिन्होंने 'बार-बार देखो', 'न्यूयॉर्क' और 'बदमाश कंपनी' जैसी फिल्मों के लिए स्क्रीन राइटिंग की है। खबरों के मुताबिक शो का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। श्रीराव ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा के साथ माधुरी दीक्षित की तस्वीर शेयर करते हुए नए शो के अनाउंसमेंट की जानकारी दी। इसके अलावा इंडिया में भी प्रियंका चोपड़ा कई रीजनल फिल्मों के प्रोडक्शन पर भी काम कर रही है। 
 
उनके प्रोडक्शन की एक मराठी फिल्म वेंटीलेटर को 64वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में कई अवॉर्ड भी मिले थे। माधुरी दीक्षित को आखिरी बार 2014 में फिल्म गुलाब गैंग में देखा गया था। इसके अलावा वो टीवी पर एक डांस रिएलिटी शो में जज के तौर पर दिखी थी। प्रियंका इस समय अपनी हॉलीवुड फिल्मों 'अ किड लाइक जेक' और 'इजन्ट इट रोमांटिक' की शूटिंग कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »