27 Apr 2024, 10:05:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

इस एक्ट्रेस को जबरदस्ती हिंदू बनाना चाहता था पति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2017 1:01PM | Updated Date: Jul 20 2017 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। 'बिग बॉस' के सीजन 9 की कंटेस्टेट रहीं मंदाना करीमी ने अपने पति गौरव गुप्ता से तलाक के लिए केस दर्ज कराया है जिसके बाद से ही वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंनो अपने पति और सास-ससुर को खिलाफ घरेलू हिंसा का भी केस दर्ज कराया है। हाल ही में मंदाना केस की पहली सुनवाई में गईं थी। वहां उन्होंने कोर्ट के सामने केस को फास्ट ट्रैक करने की गुहार लगाई। 

मंदाना का कहना है कि उनका भारत में वर्क वीजा है और वो जल्द ही एक्सपायर हो जाएगा जिसके चलते वो ज्यादा समय तक भारत में नहीं रह पाएंगी। मंदाना को जल्द ही अपने देश वापस लौटना पड़ सकता है और वो चाहती हैं कि उससे पहले ही केस का फैसला हो जाए। 
 
मंदाना की शादी को अभी महज 6 महीने ही हुए हैं और इस समय वो काफी बुरे समय से गुजर रहीं हैं। जनवरी 2017 को मंदाना ने 2 साल डेट करने के बाद ब्वॉयफ्रेड गौरव गुप्ता से शादी की थी। दोनों की शादी काफी शाही तरीके और हिंदू रीति रिवाजों से की गई थी। लेकिन किसे पता था कि इस शादी का इतनी जल्दी ये अंजाम होगा।
 
इससे पहले मंदाना करीमी ने कहा था, "मुझे मेरे ससुराल वालो ने करीब 7 हफ्ते पहले ही घर से निकाल दिया था। मैने उनके साथ रिश्तों के ठीक करने की हर संभव कोशिश की लेकिन वो नहीं मानें। इसके साथ ही गौरव ने भी मुझसे बात करना बंद कर दिया है।" 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »