27 Apr 2024, 09:40:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

रियल लाइफ में है भाई-बहन, सेट पर हुआ प्यार और अब बनेंगे ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 5:38PM | Updated Date: Jun 26 2017 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी एक्ट्रैस चारु असोपा और एक्टर नीरज मालवीय को टीवी शो 'मेरे अंगने में' भाई-बहन नंदू और अमित के रूप में जाना जाता है। लेकिन यह दोनों रियल लाइफ में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि उनकी सगाई भी हो चुकी है और जल्दी ही शादी करने की भी प्लानिंग कर रहें हैं।

सूत्रों के मुताबिक जून 2015 में चारू के बर्थडे पर नीरज ने उन्हें प्रपोज किया था। फरवरी 2016 में भोपाल में नीरज और चारू की सगाई हुई। इस दौरान दोनों के सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही वहां मौजूद थे। एक इंटरव्यू में चारू ने कहा था, "हमारी इंगेजमैंट एक प्राइवेट अफेयर थी।
 
उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रैंड की तरह हुई थी लेकिन उस वक्त उनके बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था। चारू और नीरज की शादी की डेट निकल चुकी है। लेकिन अभी तक उनकी शादी की कोई खबर सामने नहीं आई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »