26 Apr 2024, 14:26:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

‘स्टार परिवार अवॉर्ड 2017’ में टीवी कलाकरों ने बिखेरा जादू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2017 11:20AM | Updated Date: May 15 2017 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्टार प्लस के इस अवॉर्ड शो का इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं। टेलिविजन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर अवॉर्ड शो ‘स्टार परिवार अवॉर्ड’ का आयोजन शनिवार रात मुंबई में हुआ। इस अवॉर्ड सेरेमनी में टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सेलेब्स पहुंचे। इवेंट के रेड कार्पेट पर स्टार्स ने ग्लैमरस अंदाज में शिरकत की। टीवी क्वीन एकता कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी, दृष्टि धामी, करण पटेल, सनाया ईरानी, मोनालिसा, अनीता हसनंदानी, श्वेता बसु प्रसाद, कीथ सिक्वेरा, रजत टोकस और बहुत से टीवी सेलेब्स रेड कार्पेट पर चार चांद लगाते हुए नजर आए। रेड कार्पेट पर दिव्यांका अपनी अदाओं से सबको घायल करती नजर आईं। दिव्यांका ने काले रंग का गॉउन पहना था और इस गाउन में वह किसी परी से कम नजर नहीं आ रही थी। एकता कपूर पापा जितेंद्र के साथ रेड कार्पेट पर पहुंची। एक स्टाइलिश कपल की तरह अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने कैमरे के लिए पोज दिया। आश्का गरोड़िया और ब्रेंट गोबल एक साथ रेड कार्पेट पर आए, दोनों साथ में हमेशा की तरह बेहद ही अच्छे दिख रहे थे। नच बलिए के आठवें सीजन में हिस्सा ले रही भारती सिंह अपने मंगेतर हर्ष लिम्बाचिया के साथ दिखीं। दृष्टि धामी और अर्जुन बिजलानी ने भी रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगाया। 

विनर लिस्ट - 

पंसदीदा मां- दिव्यांका त्रिपाठी

पंसदीदा पिता- करण पटेल

पंसदीदा नया सदस्य (फीमेल)- सुरभि चंदना

पंसदीदा नया सदस्य (मेल)- कुणाल जयसिंह

सबसे ज्यादा स्टाइलिश सदस्य- सोनाक्षी सिन्हा, रैना मल्होत्रा

पंसदीदा जज- करण जौहर और रेमो डिसूजा

पंसदीदा बेटी- मेरी प्यारी दुर्गा की दुर्गा (अनन्या अग्रवाल) और नामकरण के लिए अवनी (अर्सीन नामदार)

पंसदीदा बेटा- नकुल मेहता

पंसदीदा सास- कृतिका देसाई (मेरे अंगने में)

पंसदीदा ससुर- विशाल सिंह (ये रिश्ता क्या कहलाता है)

पंसदीदा डिजिटल स्टार- सुरभि चंदना और नकुल मेहता

पंसदीदा बहू- देवलीना भट्टाचार्जी

पंसदीदा पति- मोहसिन खान (ये रिश्ता क्या कहलाता है) और रजत टोकस (चंद्रनंदिनी)

पंसदीदा पत्नी- श्वेता बासु प्रसाद (ये रिश्ता क्या कहलाता है) और शिवांगी जोशी (ये रिश्ता क्या कहलाता है)

पंसदीदा जोड़ी- मोहसीन खान-शिवांगी जोशी (ये रिश्ता क्या कहलाता है)

पंसदीदा जोड़ी इंटरनेशनल- सुरभि चंदना और नकुल मेहता (इश्कबाज)

नई सोच अवॉर्ड- पंखुरी अवस्थी (क्या कसूर है अमला का)

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »