26 Apr 2024, 06:02:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

इस बिग बॉस विनर ने FB LIVE पर की सुसाइट की कोशिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2017 3:22PM | Updated Date: Apr 6 2017 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बिग बॉस कन्नड़ विनर एम प्रथम ने खुदकुशी की कोशिश की। वह फेसबुक पर लाइव हुए और सभी को बताया कि वह अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपने लिए किए गए एक साथी के कमेंट्स से बहुत आहत हैं। इंडस्ट्री से जुड़े इस साथी ने सोशल मीडिया पर प्रथम के लिए कोई कमेंट किए थे जिससे वह बहुत प्रभावित हुए थे। यह घटना मंगलवार को बेंगलुरू में हुई।

उन्होंने तीन महीने पहले कन्नड़ बिग बॉस का चौथा सीजन जीता था। इसके बाद उन्होंने कुछ कन्नड़ फिल्में भी साइन की थीं। मंगलवार की रात उन्होंने कैमरा के सामने नींद की गोलियां खाईं और कहा कि यह उनका आखिरी फेसबुक इंट्रैक्शन होगा। प्रथम ने बताया कि सोशल मीडिया पर मिले अपमानजनक कमेंट्स से वह बेहद आहत हैं। ऐसे ही कुछ कमेंट उनके लिए एक डायरेक्टर ने भी किए थे।
 
सूत्रों के अनुसार कहा है कि प्रथम ने कुछ ही गोलियां खाई थीं। इस वजह से उनपर कोई गंभीर असर नहीं पड़ा। वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »