27 Apr 2024, 02:10:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

स्वामी ओम बाबा ने की महिला से रेप की कोशिश, केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2017 12:44PM | Updated Date: Feb 12 2017 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विवादों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बिग बॉस के प्रतिभागी रहे स्वामी ओम बाबा और उनके एक सहयोगी संतोष आनंद पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी कहा है कि उनके कपड़े फाड़ दिए गए और दोनों ने रेप की कोशिश भी की। घटना 7 फरवरी को सेंट्रल दिल्ली के आईपी एस्टेट में रिपोर्ट की गई है। फिलहाल मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, महिला 7 फरवरी को राजघाट स्थित हरिहर आश्रम में आई थी। महिला का आरोप है कि आश्रम में पहले से मौजूद ओम बाबा और उनके सहयोगी संतोषा आंनद ने उसे पकड़ लिया। फिर उसे जबरन एक कमरे में ले गए और रेप की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने उसे और उसके परिवार को बबार्द करने की धमकी भी दी। 
 
फिर महिला किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वहां से भागने में कामयाब हुई और बाद में फोन कर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। जांच में पाया गया है कि महिला के पति पर पहले से ही पोक्सो के तहत मामला दर्ज है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हो सकता है कि यह मामला दोनों पक्षों के विवाद का परिणाम हो। इसलिए जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
 
बता दें कि स्वामी ओम बाबा टीवी शो 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं और उनकी बदतमीजी के चलते उनको शो से बाहर निकाल दिया गया था। इससे पहले हाल ही में ओम बाबा ने एक विडियो पोस्ट किया था। इसमें खुद को भगवान का नुमाइंदा बताने वाले ओम स्वामी ने दावा किया कि पिछले दिनों जो उत्तराखंड, दिल्ली एनसीआर में भूकंप आया उसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि वह खुद हैं। उन्होंने दावा किया कि यह भूकंप इसलिए आया कि 'बिग बॉस' शो मेकरों ने उनके खिलाफ साजिश रची और शो में उनकी छवि को धूमिल किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »