26 Apr 2024, 16:58:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

ब्रिटिश मिनी सीरिज ‘कैपिटल’ में दिखेंगी शबाना आजमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2015 6:00PM | Updated Date: Apr 20 2015 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आजमी बीबीसी वन चैनल की मिनी सीरिज ‘कैपिटल’ में काम कर रही हैं। यह मिनी सीरिज इसी शीर्षक वाले एक प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित है।
   
टीवी ड्रामा में टोबी जोन्स, लेस्ली शार्प, वुन्मी मोसाकू, आदिल अख्तर, रैचल स्टिरलिंग, जेमा जोनस, रॉबर्ट एमस, ब्रायन डिक और रदोस्लाव कईम जैसे कलाकार भी काम कर रहे हैं।

इसका निर्देशन यूरोस लिन कर रहे हैं जो इससे पहले ‘हैप्पी वैली’ और ‘लास्ट टैंगो इन हैलीफिक्स’ जैसी टीवी सीरिज का निर्देशन कर चुके हैं। 64 साल की शबाना इस समय लंदन में मिनी सीरिज की शूटिंग कर रही हैं।
   
उन्होंने ट्विटर पर टीवी ड्रामा का लिंक डालते हुए लिखा मैं लंदन में शूटिंग कर रही हूं। टोबी जोन्स, एममा जोन्स, आदिल अख्तर सब बाफ्टा नामांकित कलाकार के साथ। यूरोस लिन के निर्देशन में।   
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »