26 Apr 2024, 06:58:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

अब ऑस्ट्रेलियाई खाने का स्वाद चखाएंगे शेफ संजीव कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2015 2:40PM | Updated Date: Dec 18 2015 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चुकंदर के टुकड़ों से लेकर पॉपकॉर्न आइसक्रीम तक, जी हां इन जायकों को चखा जा सकेगा शेफ संजीव कपूर के साथ उनके नए ऑस्ट्रेलियाई फूड शो में जिसमें रोमांच, यात्रा और मनोरंजन के तड़के के साथ ऑस्ट्रेलिया की रसोइयों में बनने वाले पकवानों को आपके थाल में पेश किया जाएगा।

फूड फूड चैनल पर आने वाले नए शो ‘आउट ऑफ द वर्ल्ड’ में बेहतरीन खाने और वाइन का अनुभव खुद कपूर आपको कराएंगे और इस पाक यात्रा में ऑस्ट्रेलिया के कोने कोने से दर्शकों को रूबरू कराएंगे।

कपूर ने बताया कि जब वह ‘आउट ऑफ अफ्रीका’ श्रृंखला की शूटिंग कर रहे थे उसी समय उन्होंने निर्णय किया था कि उनकी अगली यात्रा ऑस्ट्रेलिया होगी। ऑस्ट्रेलिया अपने आप में पूरा एक महाद्वीप है जिसकी सारी भूमि पर फल, सब्जियां, मांस और मछली मिलता है। उनके अनुसार भारत के हर एक राज्य के खान पान की झलक ऑस्ट्रेलिया में मिलेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »