26 Apr 2024, 19:58:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

सैक्स स्कैंडल मामले में टीवी एक्ट्रैस गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2015 8:04PM | Updated Date: Aug 5 2015 8:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बीती रात पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में एक टीवी अभिनेत्री और उसके एजेंट को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मुंबई पुलिस की समाजसेवा शाखा ने शबरी नामक होटल से की है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस के पास कुछ दिनों पहले इस अभिनेत्री के देह व्यापार में जुड़े होने की शिकायत आई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकडऩे की योजना तैयार की थी।

बता दें कि एक पुलिसकर्मी ने नकली ग्राहक के तौर पर अभिनेत्री के एजेंट राज उपाध्याय से संपर्क साधा था। एजेंट ने पुलिसकर्मी को कई तस्वीरें दिखाई थीं, जिसके बाद नकली ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने इस अभिनेत्री का चुनाव किया था। दोनों के बीच यह सौदा 15,000 रुपए  पर हुआ था। एजेंट के फोन करने पर जब वह अभिनेत्री पैसे लेने होटल पहुंची तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें अंबोली पुलिस थाने लाया गया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार, राज उपाध्याय को देह व्यापार निवारण अधिनियम (पीआइटीए) के तहत गिरफ्तार किया गया है, जबकि अभिनेत्री को महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि राज उपाध्याय के कई छोटी व संघर्षरत अभिनेत्रियों से संपर्क थे और पुलिस को शक है कि वह उनमें से कई का इस्तेमाल देह व्यापार के लिए करता था।

गौरतलब है कि इससे पहले भी टीवी और फिल्म अभिनेत्रियों के जिस्म फरोशी में जुड़े होने के कई मामले सामने आए हैं।इसमें कुछ समय पहले दक्षिण भारत की एक अभिनेत्री का नाम इस तरह के विवाद में आया था। वहीं, बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियों के नाम भी ऐसे विवादों से जुड़े पाए गए जिसमें शेव्ता बसु  का नाम भी था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »