26 Apr 2024, 12:36:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हाथियों के दल के कोयला खदान में घुसने से कर्मचारियों में भगदड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 1:38PM | Updated Date: Nov 7 2018 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के बदरा -जमुना क्षेत्र के आमाडांड की खुली खदान में हाथियों के एक दल के घुस जाने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार कल शाम ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर 17 हाथियों का एक दल कोयला खदान में घुस गया, जिससे कालरी के अन्दर भगदड़ मच गई और सारे कालरी कर्मचारी काम छोड़ कर भाग गए। वन विभाग को सूचना पर जब रात तीन बजे हाथियों के दल को बाहर निकाला गया, तब जाकर पुन? काम प्रारंभ हो सका। फिलहाल हाथियों का दल जंगल में भोजन तलाश रहा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »