26 Apr 2024, 10:34:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोरनी की घटना को लेकर आप ने मांगा खट्टर का इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 7:12PM | Updated Date: Jul 20 2018 7:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी(आप) ने हरियाणा के पंचकूला के मोरनी में हुए सामूहिक दुषकर्म की घटना की भर्त्सना करते हुये महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम रहने पर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे की मांग की है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयंहद ने आज यहां जारी एक बयान में इस घटना के लिये राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए

कहा कि मोरनी की घटना में सीधे तौर पर पुलिस विभाग सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि मोरनी में गैस्ट हाउस सभी नियमों की धज्जियां उड़ाकर पुलिस की मिलीभगत के साथ चल रहे हैं और सरकार इस पर चुप्पी साधे हुये है। आप नेता ने कहा कि इस घटना के लिये मात्र दो पुलिसकर्मियों को निलम्बित करने से राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से  पल्ला नहीं झाड़ सकती गृह विभाग का मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बिना किसी देरी के इस्तीफा देना चाहिऐ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »