26 Apr 2024, 10:25:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश: मंडियों में किसानों को पांच रुपए में भोजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 5:26PM | Updated Date: Jun 21 2018 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में फसल बेचने आने वाले किसानों को पांच रुपए की न्यूनतम दर पर भोजन थाली उपलब्ध करवाई जा रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने इसके लिए मंडियों को अनुदान राशि जारी की है। किसानों के लिए कृषि उपज मंडियों में किसान विश्राम भवन भी बनवाये गये हैं। मंडी परिसरों में वॉटर कूलर जैसे बुनियादी सुविधायें भी उपलब्ध करवाई गई हैं। आधिकारियों के अनुसार राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने किसानों की सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण के लिए मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना लागू की है। साथ ही मंडियों में उपज बेचने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने कृषि विपणन पुरस्कार योजना शुरू की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »