26 Apr 2024, 09:43:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

येदियुरप्पा की शपथ के बाद कर्नाटक विधानसभा के बाहर धरने पर बैठी कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2018 12:42PM | Updated Date: May 17 2018 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। बीएस येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद कांग्रेस पार्टी अपने पूर्व एलान के तहत कर्नाटक विधानसभा के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गई है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अशोक गहलौत, गुलाम नबी आजाद, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, लोकसभा में नेता विपक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी धरने में शामिल हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी राज्यपाल से सबसे बड़े राजनीतिक गठबंधन को राज्य में सरकार बनाने के लिये न्यौता देने का आग्रह किया था।
 
परंतु राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी बीजेपी उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्यौता दिया था। हालांकि कांग्रेस ने राज्यपाल के इस फैसले को असंवैधानिक बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से शपथ पर रोक लगाने की अपील करते हुए गुहार लगाई थी, लेकिन अदालत ने यह कहते हुए शपथ पर रोक लगाने से इनकार कर दिया कि वह राज्यपाल को कोई निर्देश नहीं दे सकता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »