26 Apr 2024, 15:55:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दहेज के लिए महिला की तेजाब से जलाकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 6:14PM | Updated Date: Apr 16 2018 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के अलीपुर हट्टा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की तेजाब से जलाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र के रमदौली निवासी विभा कुमारी (23) की शादी करीब एक वर्ष पूर्व अलीपुर हट्टा निवासी मंटू पंडित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर नवविवाहिता को कथित तौर पर प्रताड़ति कर रहे थे। इसी बात को लेकर ससुराल वालों ने विभा की रविवार रात तेजाब से जलाकर

हत्या करने के बाद उसके शव को खाट से बांध कर गंगा नदी में फेंक दिया। स्थानीय ग्रामीणों की नजर सुबह गंगा नदी में तैरती एक महिला के शव पर पड़ी जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस सिलसिले में मृतका के परिजनों से पति समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »