26 Apr 2024, 13:47:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार में भीषण सड़क हादसे में 09 बच्चों की मौत, 20 से अधिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 3:42PM | Updated Date: Feb 24 2018 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में नौ बच्चों की मौत हो गए तथा बीस से अधिक घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने यहां घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मीनापुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चे छुट्टी के बाद सड़क पार कर रहे थे तभी एक बेलगाम बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया। इस दुर्घटना में नौ बच्चों की मौके पर ही मरने की सूचना है। घटना में बीस से अधिक बच्चे घायल हो गए।  कुमार ने बताया कि घायलों को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »