सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक युवक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक को एक सत्रह वर्षिय किशोरी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुभाष सात फरवरी को सभापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव की एक सत्रह वर्षिय किशोरी को बहला फुसलाकर जैतवारा ले गया था जहाँ तीन दिनों तक वह बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा।