26 Apr 2024, 15:34:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मथुरा में पटरी से उतरी मालगाड़ी की दो बोगियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2017 5:15PM | Updated Date: Oct 19 2017 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। मथुरा जंक्शन के पास गुरुवार को एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उनके पलटने से मथुरा-दिल्ली रेल यातायात प्रभावित हो गया। डिब्बे पलटने की घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। वहीं राहत कार्य शुरू हो गया है।
 
जानकारी के अनुसार मालगाड़ी आगरा से दिल्ली जा रही थी।मथुरा जंक्शन से करीब दो किलोमीटर दूर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।जिसके बाद डिब्बों की बॉडी पलट गई। घटना की सूचना होते ही फौरन मौके पर रेलवे के तमाम अफसर पहुंच गए। इसके बाद रेल यातायात सुचारू करने का प्रयास शुरू किया गया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »